पंखे का प्लग लगाने के दौरान पुत्री को लगा करंट ; बचाने गई मां तो दोनों की हो गई मौत ; दूसरी घटना में करंट से एक किशोरी की मौत के बाद मचा कोहराम

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESKसारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में करंट लगने से दो किशोरी एवं एक महिला की मौत हुई है. छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर जहां सामने आ रही है, जहां करंट लगने से मां-बेटी दोनों की मौके पर मौत हो गई है. हालांकि परिवार वाले दोनों को उठाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. मृत मां-बेटी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी शनि कुमार राम की 45 वर्षीय पत्नी रेणु देवी एवं 12 वर्षीय पुत्री माला कुमारी बताई गई है. इस घटना के बाद परिवार के साथ गांव में भी मातम छा गया.

इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि माला पंखा का प्लग लगा रही थी और उसे झटका लगा तो उसे बचाने के लिए मां ने उसे पकड़ कर खींचना चाहा तो दोनों करंट की चपेट में आ गए और देखते ही देखते दोनों की मौत हो गई. जबकि, दूसरी घटना में तरैया प्रखंड के चैनपुर पंचायत स्थित चैनपुर खराटी गांव के दलित बस्ती में करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई. मृत किशोरी स्थानीय निवासी वीरनारायण राम की 16 वर्षीया पुत्री शिल्पी कुमारी बताई गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिल्पी कुमारी के घर में बीपीएल योजना के तहत विद्युत कनेक्शन दिया गया है,

लेकिन उसके तार काफी जर्जर हो चुके थे. शनिवार की रात बिजली मीटर में लगी तार टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर शिल्पी गंभीर रूप से झुलस गई और अचेत हो गई. परिजन और स्थानीय ग्रामीण उसे तत्काल बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल तरैया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *