दो पक्षों के बीच झड़प के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएम व एसएसपी ; दोनों पक्षों से तीन हिरासत में

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK-    सारण जिला के बनियापुर थानांतर्गत कराह दरगाही टोला में दो समुदायों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झड़प हो गई. जिसके दोनों पक्ष से कुछ लोग जख्मी भी हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है. वहीं सूचना के बाद सारण डीएम अमन समीर एवं एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए

एसएसपी ने बताया कि बीती देर रात बनियापुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत ग्राम-कराह दरगाही टोला में दो समुदायों के बीच आपसी कहासुनी एवं गाली-गलौज के उपरांत झड़प की घटना घटित हुई है. इस घटना में दोनों पक्षों के चार व्यक्ति घायल हो गये हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, बनियापुर में भर्ती कराया गया. जिसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

Add

इस घटना की सूचना पर बनियापुर थाना पुलिस टीम, सदर एसडीओ और एकमा एसडीपीओ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं स्थिति को नियंत्रित किया गया है. वहीं घटना के संबंध में पुछ-ताछ हेतु दोनों पक्षों से 03 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. घटनास्थल एवं आस-पास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलो की प्रतिनियुक्ति की गयी है. घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है. शीघ्र ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *