अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित एवं चार पुलिस कर्मियों को किया गया ड्यूटी से वंचित

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिला में दोषी पाये पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों पर समुचित कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में जिले के गड़खा थानान्तर्गत स०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, गरखा थाना, गृहरक्षक सिपाही/3132 मंगल सिंह एवं चालक सैप सिपाही/2019 गोविन्द कुमार द्वारा गश्ती के क्रम में श्रीनिवास हॉस्पिटल कमालपुर, गड़खा, सारण के 03 कर्मियों को अवैध शराब पीने के आरोप में पकड़कर 12 हजार रूपया लेकर छोड़ने के आरोप में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा स०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, गरखा थाना को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है.

वहीं गृहरक्षक सिपाही/3132 मंगल सिंह एवं चालक सैप सिपाही/2019 गोविन्द कुमार को अगले आदेश तक ड्यूटी से वंचित रखा गया है. इसी क्रम में नयागांव थानान्तर्गत राहगीरों से अवैध वसूली के आरोप में डायल-112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० शशि भूषण कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया तथा गृहरक्षक सिपाही/3220 वीर बहादुर सिंह एवं सैप चालक / 4277943 जय प्रकाश राय को अगले आदेश तक ड्यूटी से वंचित रखा गया है.

इन तीनों के विरूद्ध नयागांव थाना कांड सं0-100/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एसएसपी ने बताया कि जिला पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरुद्ध कठोर कारवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा. वहीं इस निलंबन के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *