सोनपुर जंक्शन से अज्ञात युवक का शव बरामद ; छपरा रेलवे कॉलोनी में हृदय गति रुकने से ट्रेन मैनेजर की हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सोनपुर जंक्शन पर एक अज्ञात्य का शो बरामद किया गया मृतक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है. लेकिन, समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है उसका शव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-3 से सटे स्टेशन मास्टर के केबिन के समीप से बरामद किया गया है. उसके शरीर पर ब्लू रंग का जींस पैंट और हल्का उजाला चेकदार शर्ट था. सूचना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान हेतु 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा गया है.


वहीं, दूसरी घटना में छपरा जंक्शन स्थित रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में ट्रेन मैनेजर का शव पाया गया. इस घटना की जानकारी रेल कर्मियों को तब हुई जब ट्रेन को गंतव्य स्थान पर ले जाने के समय वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे इसके बाद उनकी खोजबीन की गई तो पाया गया कि उनका क्वार्टर अंदर से बंद है. जिसके बाद इस घटना की सूचना रेल पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने जब कमरे के दरवाजा को काटकर निकाला तो पाया कि वह बिस्तर पर मृत पड़े हुए हैं. अंदेशा जताया गया है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है. जिसके बाद इस घटना की सूचना उनके घर वालों को दी गई और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *