अनियंत्रित ट्रक के धक्के से पत्नी की मौत ; पति व गोद का मासूम घायल

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलानापुर गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि महिला के गोद का मासूम बच्चा व बाइक चला रहा उसका पति दोनों घायल है. मृत महिला की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के पटराही गांव निवासी जाहिर हुसैन की 48 वर्षीय पत्नी नजमा खातुन बतायी गई है. मिली जानकारी के अनुसार नजमा खातून अपने अपने शौहर जाहिर हुसैन के साथ बाइक से गड़खा की ओर जा रही थी, तभी तेज गति से आ रही ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

 

जिससे महिला नजमा खातुन की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि उसके गोद का मासूम बच्चा व पति दोनों घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 को कुछ समय के लिए जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशितो को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. वही शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *