भीषण आगलगी से दर्जनों फूसनुमा घर जलकर हुआ खाक ; लाखो की सम्पति स्वाहा

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत अमनौर प्रखण्ड के अपहर पंचायत स्थित पटराही गांव के नहर किनारे बसे नट बस्ती में आज अचानक आग लग गई. तपती धूम में आग कुछ ही देर में तीव्र गति से बस्ती में फैल गई. आग की उठती लाफ़ व लोगो की चीख पुकार सुन आस पास के लोग आग बुझाने को दौड़े और पानी मिट्टी फेक आग बुझाने की कोशिश करने लगे. फिर ग्रामीणों ने भेल्दी थाना को फोन कर अग्निशमन की गाड़ी मंगवाया. तब तक आज की लपटें दर्जनभर घरों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते दर्जनों घर जलकर भस्म हो गया. आगलगी की घटना से दर्जनों लोग बेघर हो गए.

उनका सबकुछ नष्ठ हो गया. अग्निपीड़ितो में सुगंती देवी पति चकलेट नट, शांति देवी पति लक्ष्मण नट, संयू देवी पति पप्पू नट, गौरी देवी पति संजय नट, फुलक्षणि देवी पति नन्दन नट, बसंती देवी पति मिथलेश नट, खुशबू देवी पति धनन्जय नट, गीता देवी पति सुरेंद्र नट, नेहा देवी पति गवार नट, अनिता देवी पति अकलेश नट, कांति देवी पति चन्दन नट, पूजा देवी पति सोनू नट, तेतर देवी पति कृष्णा नट, बुलबुल देवी पति अजय नट के आंखों के सामने उनका घर और सारा सामान जल का स्वाहा हो गया.

पीड़ित परिजनों ने बताया कि खाना बनाकर खा पी रहे थे कि अचानक आग की लफक उठने लगा. घर से किसी तरह जान बचाकर निकले लेकिन कोई समाग्री निकालने का मौका तक नही मिला. वर्षो से मजदूरी मेहनत करके एक एक समाग्री जुटाए हुए थे. आखों के सामने पल भर में रख हो गया. आगलगी से कपड़ा, बर्तन, पेटी, गहना, दो बाइक, साइकिल, उपस्कर, अनाज, कागज, नकद किसी के बीस हजार तो किसी को दस हजार सबकुछ जलकर नष्ट हो गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *