20 हजार की रिश्वत लेते बीडीओ को निगरानी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  वैशाली जिला के हाजीपुर अंतर्गत लालगंज ब्लॉक की बीडीओ को निगरानी विभाग की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि आवास योजना का लाभ देने के बदले में लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम कुमारी पैसा मांगती हैं. पहले तो निगरानी विभाग की टीम ने इस आरोप की जांच की और सही पाने के बाद पटना से निगरानी विभाग की एक टीम वैशाली के लालगंज पहुंची.

जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और घूसखोर BDO नीलम कुमारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. विभाग के इस एक्शन से पूरे ब्लॉक में हड़कंप मच गया है. शुरूआती पूछताछ के बाद निगरानी की टीम BDO को अपने साथ पटना ले गई. यहां उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक नीलम कुमारी के आवास पर भी निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि जब निगरानी विभाग की टीम ने BDO से गोदरेज की चाबी मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया.Add

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *