मद्यनिषेध विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई ; एक दर्जन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर बर्बाद किया 45 हजार लीटर अर्द्धनिर्मित शराब, तीन गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण मद्यनिषेध विभाग की टीम ने सिवान मद्यनिषेध विभाग के साथ मिलकर सारण जिला अंतर्गत अवैध शराब के विनिर्माण स्थलों/ संवेदनशील जगहों पर अभियान चलाकर छापेमारी किया. टीम ने रिविलगंज थाना अंतर्गत दिलिया रहीमपुर दियारा, जानपुर दियारा, अड्डा नंबर 2, मुफस्सिल थाना अंतर्गत मीरा मुशहरी, करिंगा मुशहरी, चचौड़ा चंवर ( जटुआ), नगर थाना अंतर्गत बड़ा तेलपा, बिचली तेलपा आदि क्षेत्रों में छापामारी कर करीब 12 भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 45 हजार kg जावा गुड़ विनष्ट किया. वहीं 90 लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

उस दौरान मौके से दो बाइक भी जब्त किया गया है. इसके साथ ही अन्य दो नामजद फरार आरोपियों के विरुद्ध FIR भी दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए मध्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त केशव कुमार झा ने बताया कि मद्य निषेध के प्रभावी तथा सफल क्रियान्वयन के क्रम में सारण जिला अंतर्गत अवैध शराब के विनिर्माण स्थलों/ संवेदनशील जगहों पर सारण मद्य निषेध विभाग द्वारा सिवान जिला के मद्यनिषेध विभाग के पदाधिकारी एवं बल के सहयोग से सघन छापेमारी की कारवाई करते हुए ड्रोन की मदद से रिविलगंज थाना अंतर्गत दिलिया रहीमपुर दियारा, जानपुर दियारा,

अड्डा नंबर 2, मुफस्सिल थाना अंतर्गत मीरा मुशहरी, करिंगा मुशहरी, चचौड़ा चंवर ( जटुआ), नगर थाना अंतर्गत बड़ा तेलपा, बिचली तेलपा आदि क्षेत्रों में छापामारी कर करीब 12 भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 45 हजार kg जावा गुड़ विनष्ट किया. वहीं 90 लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उस दौरान मौके से दो बाइक भी जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रशासन लगातार अभियान चलाकर शराब कारोबारियों, तस्करों एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. जिसके कारण कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *