प्यार का पतन : दो वर्षों के प्यार ने भुला दिया जन्मदाता का रिश्ता ; पिता को तड़पकर मरते देख भी प्रेमिका प्रेमी को बचाने में लगी रही

0 minutes, 6 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –     सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से प्यार के पतन की कहानी वाकई दिल दहला देने वाली है. जहां दो वर्षों के प्यार ने जन्मदाता के प्यार को भुला दिया और प्यार में पागल पुत्री ने अपने पिता को प्रेमी से मरवा दिया. इतना ही नहीं पिता को तड़पते और मरते देख भी प्रेमिका अपने प्रेमी को घर वालों से बचाने में लगी रही. फिलहाल प्रेमी-प्रेमिका दोनों पुलिस कस्टडी में है. लेकिन, इस घटना ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है. क्योंकि माता-पिता के प्यार के आगे दो वर्षों के क्षणिक प्यार ने दोनो को कातिल बना दिया. मामला सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत खास पट्टी गांव का है. जहां प्रेमिका ने प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद पिता को पड़कर प्रेमी से चाकू मरवा दिया. वही पिता के चीखने-चिल्लाने के बाद जब उसके भाई पहुंचे तो प्रेमी चाकू भांजने लगा. लेकिन घर वालों के जगने के बाद उसे पकड़ लिया गया. तो प्रेमिका अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए सभी से उलझ गई. हालांकि घर वालों ने प्रेमी प्रेमिका दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है.

 

दो वर्षों से दोनों का चढ रहा था प्यार परवान

अमनौर थाना क्षेत्र के खास पट्टी गांव निवासी मोतीलाल महतो की पुत्री अनीता का उसके गांव के ही युवक रामनाथ मांझी से दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे लोग परिवार वालों की लाख बंदिशों के बाद भी चोरीछुपे मिला-जुला करते थे. बीती रात भी दोनों एक साथ कमरे में थे. तभी मामला खुल गया और बात हत्या तक पहुंच गई. वहीं पुलिस ने प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ कर रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *