छपरा में बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भूना ; मौत के बाद मचा कोहराम

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोदरेज संचालक व उसके भाई को गोलियों से भून दिया है. जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई है. हालांकि परिजन आनन-फानन में उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र कुमार के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद परिवार वालों में खासा आक्रोश देखने को मिला. वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह एवं सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उमा नगर निवासी अवधेश कुमार सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार सिंह एवं उनके चचेरे भाई इसुआपुर क्षेत्र के निवासी शंभू नाथ सिंह शामिल है.

 

घर के समीप ही घात लगाए अपराधियों ने मारी गोली

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अमरेंद्र सिंह अपने चचेरे भाई के साथ गोदरेज शोरूम से घर के लिए बाइक से निकले थे. वह जैसे ही प्रभुनाथ नगर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप पहुंचे, तभी घात लगाए अपराधियों ने दनादन उनके ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दिया और दोनों भाइयों को गोली लग गई. गोली की आवाज सुनकर आसपास अफरातफरी मच गई.

वहीं घर वाले भी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को उठाकर छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले इस बात को मारने को तैयार नहीं थे. वहीं सदर अस्पताल में ईसीजी कराने के बाद दोनों को मृत्यु होने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. बावजूद इसके परिजन शव को लेकर बेहतर चिकित्सा के लिए एंबुलेंस से लेकर निकल गये. वहीं इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *