देश का राष्ट्रीय खेल सारण में नहीं रहेगा अपेक्षित ; अब सारण में भी हॉकी को दी जाएगी प्राथमिकता : शैलेंद्र सेंगर

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है, किंतु विडंबना रही कि इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण खेल की सारण जिले में अब तक कोई औपचारिक उपस्थिति नहीं थी. इसी बहुप्रतीक्षित खेल को सारण में पुनर्जीवित करने और खेल भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ सारण का विधिवत गठन किया गया है. यह क्षण न केवल जिले के खेल प्रेमियों के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए गौरवपूर्ण है. यह सर्वविदित है कि झारखंड जैसे राज्यों में हॉकी को बिहार की तुलना में अधिक लोकप्रियता मिली है, किंतु हाल के वर्षों में बिहार में भी हॉकी को बढ़ावा दिया जा रहा है.

Add

इसका प्रमुख उदाहरण है पिछले वर्ष राजगीर (बिहार) में आयोजित वुमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, जिसने राज्य में इस खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह को नई दिशा दी. सारण के लिए यह और भी गर्व की बात है कि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हॉकी कोच हरेंद्र सिंह इसी पावन धरती से संबंध रखते हैं. उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से एसोसिएशन की टीम का चयन एक औपचारिक बैठक में किया गया, जो कि सारण में हॉकी के सुनहरे भविष्य की नींव है.

हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ सारण, हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार से संबद्ध है और यह राष्ट्रीय संस्था हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त है. इस एसोसिएशन का उद्देश्य जिले में हॉकी खेल को पुनः जीवित कर युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना है, जिससे न केवल खिलाड़ी तैयार होंगे, बल्कि सारण जिले को भी राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी. यह जानकारी शहर के डाकबंगला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की गई, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों और खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही.

हॉकी एसोसिएशन का सारण का किया गया गठन

• मुख्य संरक्षक: प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एसके पांडेय
• संरक्षकगण: प्रख्यात शिक्षाविद डॉ हरेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ खेलप्रेमी सुरेश प्रसाद सिंह
• अध्यक्ष: शैलेन्द्र सेंगर, जिनके अथक प्रयासों से इस एसोसिएशन का गठन संभव हो सका
• उपाध्यक्ष: डॉ मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ एवं डॉ विकाश कुमार सिंह
• सचिव: जिले के हर क्षेत्र में सक्रिय कर्मठ व्यक्तित्व विशेश्वर राय उर्फ़ विक्की आनंद

 

L
• संयुक्त सचिव: यशपाल कुमार सिंह एवं सौरभ कुमार ‘ट्विंकल’
• कोषाध्यक्ष: सतीश अग्रवाल
• जनसंपर्क अधिकारी: अनिल कार्की
• कार्यालय सचिव: चंदन कुमार सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्यगणों में अतुल कुमार, पुनीत गुप्ता, डॉ संदीप कुमार, पप्पू यादव, बलदेव सिद्धार्थ, देव कुमार सिंह, डॉ अमरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, संतोष कुमार एवं सुमन कुमार शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *