दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या ; राइस मिल से लौटते समय अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK –  बिहार के सिवान जिला अंतर्गत असावं थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पिहुली गांव निवासी 43 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि धर्मेंद्र सिंह अपने चाचा धर्मनाथ सिंह के साथ राइस मिल से घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और अपराधियों ने धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. हालांकि धर्मेंद्र को गंभीर स्थिति में उसे स्थानीय पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Add

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का पहले से विवाद चल रहा था. सोनू पांडेय ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले साल हुए एक गोलीकांड में गवाह था. उसी विवाद को लेकर उनकी हत्या की गई. वहीं चश्मदीद गवाह धर्मनाथ सिंह घटना के बाद बेहोश हो गए उनका इलाज जारी है. जांच के लिए जुटी फोरेंसिक टीम इस मामले में एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. फोरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा गया है. मृतक के चाचा की स्थिति सुधरने के बाद उनका बयान दर्ज किया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *