सनकी भाई ने बहन के उपर किया चाकू से हमला ; गंभीर स्थिति में भर्ती, पिता ने कहा…

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा तेलपा मोहल्ले में पारिवारिक विवाद को लेकर सनकी भाई ने बहन के उपर ही चाकू से हमला कर दिया. हालांकि उसके अन्य बहनों और पिता उसे मना करने में लग रहे लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था और बहन को चाकू मार कर वह घर छोड़कर भाग निकला. जिसके बाद परिवार वालों ने इस घटना की सूचना 112 डायल पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवती को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी युवती नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा मोहल्ला निवासी अकलू राय की 19 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी बताई जाती है.

 

इस संदर्भ में सदर अस्पताल में जख्मी युवती ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उसके भाई के द्वारा घर में शराब रखकर बेचा जाता है और वही शराब पीकर हो हल्ला हंगामा किया जाता है. इसी से मना करने पर उसने घर में घुसने के साथ ही उसके साथ मारपीट कर उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया. जिससे उसके सिर पर और चाकू पकड़ने के बाद हाथ में भी चाकू लगा है. वहीं चाकू लगने के बाद घर वालों में अफरा तफरी का माहौल हो गया. वही उसके पिता अकलू राय ने बताया कि उसका पुत्र नशे का आदी है और दारू भी भेजता है.

मना करने पर घर में विवाद करता है. इस घटना को लेकर उसके द्वारा अपनी बहन संगीता को चाकू मारकर जख्मी किया गया है. जिसके बाद उनके द्वारा 112 डायल पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. विदित हो कि पूर्व मे भी इस मोहल्ले मे शराब बेचने को लेकर चाकू बाजी की घटना हो चुकी है. वहीं कई बार शराब तस्कर पुलिस पर भी छापेमारी के क्रम में हमला कर चुके हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *