शहर को जल्द मिलेगा वेंडिंग जोन ; निर्माणाधीन नाला का निरीक्षण करने अभियंताओं के साथ पहुंचे डीएम ने नगर आयुक्त को दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .छपरा शहर में बुडको द्वारा दारोगा राय चौक से थाना चौक तक सड़क के दोनों तरफ निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए सारण जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बुडको के अभियंता तथा नगर निगम के अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने बुडको के अभियंता को उक्त सड़क से समानांतर ठोस एवं मजबूत नाले का निर्माण कराने का निर्देश दिया, ताकि दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई को बढ़ाया जा सके. साथ ही नाला से लेकर चहारदीवारी तक उच्च गुणवत्ता वाले पेवर ब्लॉक को लगाकर सुदृढ़तापूर्ण एवं सौंदर्यपूर्ण फुटपाथ का निर्माण करने हेतु मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत योजना का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया.

Add

जिससे कि डाकबंगला पथ का पूर्ण रूप से सौंदर्यीकरण तथा चौड़ीकरण किया जा सके. इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा मज़हरूल हक चौक से लेकर महमूद चौक तक सड़क के पूर्वी भाग में काफी खाली भूमि तथा जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के पीछे अवस्थित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर उक्त भूमि पर वेडिंग जोन के निर्माण हेतु नगर बोर्ड से प्रस्ताव पारित कराकर नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बता दें कि छपरा में अभी तक वेंडिंग जोन नहीं होने के कारण शहर के चौक-चौराहे एवं फुटपाथों पर ठेले खोमचे वालों का अतिक्रमण है. जिसको लेकर पहले से वेंडिंग जोन की मांग शहर में उठती रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *