नाबालिग के साथ गैंगरेप ; दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

0 minutes, 1 second Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस बात की जानकारी देते हुए डॉ कुमार आशीष ने बताया कि गड़खा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थानान्तर्गत ग्राम-पिरौना में एक नाबालिग लड़की के साथ 03 युवकों द्वारा दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष, गरखा थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.

वहीं पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया. घटनास्थल की जांच FSL टीम द्वारा की जा रही है. इस संबंध में गरखा थाना कांड सं0-358/25 दर्ज कर घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में गड़खा थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी करण कुमार साह एवं संजीत कुमार सिंह शामिल हैं. छापामारी टीम में गड़खा थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *