अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK –     बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में एक और बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के गोवासा शेखपुरा पंचायत के घेरापर गांव में बीती रात एक व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अरुण यादव के रूप में हुई है, जो गोवासा शेखपुरा के घेरापर के ही रहने वाले बताये जाते हैं. घटना की सूचना मिलने पर पंडारक थाने की पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 1 घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मृतक का था आपराधिक इतिहास

इस मामले में एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अरुण यादव की हत्या गोली मारकर कर दी गयी है. मरने वाला व्यक्ति स्थानीय बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक अरुण यादव का भी आपराधिक इतिहास रहा है. उनपर करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं, जिसमे हत्या और आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं. अन्य आईपीसी की धाराओं मे इनपर कांड पंजीकृत है. सभी में आरोप पत्र समर्पित किया गया है. फिलहाल पुलिस गहन छानबीन में जुटी हुई है और इस घटना के जो भी आरोपी होंगे उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

चश्मदीद गवाह ने क्या कहा

इस मामले में स्थानीय सूर्यमणि कुमार ने बताया कि वह बाइक पर अरुण यादव के साथ ही जा रहा था. अरुण ने कहा मोबाइल भूल गया, लेकर आता हूं. वे मोबाइल लेने के लिए उतर गए. जब मोबाइल लेने के लिए वे घर जा रहे थे, तब घर पहुंचने से पहले ही उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया गया. मृतक अरुण यादव को कुल 4 गोलियां मारी गयी हैं. अपराधी 6 की संख्या में थे और सभी के पास हथियार थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *