बेटे को सुधारने के लिए मां-बाप उसे लेकर पहुंचे थाना ; सुधरने की बजाय बेटे ने फंदा लगाकर कर लिया थाने में खुदकुशी, पर कैसे ?

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के परसा थाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां थाना में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है. जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि थाना कर्मी उसे उठाकर उपचार के लिए ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृत युवक जिले के परसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी पिंटू कुमार सिंह का 19 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार बताया गया है. वह दो बार जेल भी जा चुका है और हाल ही में जमानत पर छूटा था. वह गलत शोहबत के कारण नशा करने के साथ ही छोटे-छोटे क्राइम में भी शामिल होने लगा था. जिससे परिवार वाले आजिज आ चुके थे और उनके द्वारा ही उसे आज थाना पर उसे छोड़ गया था ताकि वह सुधर जाए.

Add

रो कर बोला इस बार माफ कर दीजिए गलती नहीं करूंगा लेकिन

बेटा के गलत संगत में पड़ जाने से माता-पिता काफी चिंतित थे और उसके नशे की आदत से परेशान भी थे. जिसको लेकर आज उसके माता-पिता उसे साथ लेकर स्थानीय थाना पर पहुंचे और उसकी शिकायत की, ताकि वह सुधर जाए. जिसके बाद थाना पर मौजूद पुलिस कर्मी के द्वारा उसे हाजत में बंद कर दिया गया. हाजत में बंद होने के बाद वह रोने लगा कि इस बार उसे छोड़ दिया जाए, वह गलती नहीं करेगा. तब पुलिस कर्मी के द्वारा बोला गया कि थाना अध्यक्ष आएंगे तभी उसे छोड़ा जाएगा. जिसके बाद माता-पिता शुभम को थाना परिसर में छोड़कर चले गए. लेकिन उन्हें क्या पता था कि शुभम इसके बाद गलती करने लायक रहेगा भी नहीं. परिवार वालों को संध्या 5:00 बजे थाना द्वारा सूचना मिली थी उनके पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया है. जब वे अस्पताल पहुंचे कि उसके पुत्र की मृत्यु हो चुकी है.

कंबल फारकर बनाया फंदा और खिड़की के सहारे कर लिया खुदकुशी

शुभम गलत संगत के कारण बिगड़ने लगा था. माता-पिता उसे सुधारने के लिए शिकायत कर उसे थाना पर ही छोड़कर चले गए. जिससे आहत होकर उसने हाजत में रखे कंबल को फाड़कर उसी से फंदा बनाकर खिड़की से लटक गया. हालांकि इतनी देर में वहां मौजूद पुलिसकर्मी की नजर उसपर पड़ गई जिसके बाद उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत रास्ते में ही हो गई.

एसपी ने क्या कहा

एसपी ने बताया कि परसा थाना के फतेहपुर ग्राम निवासी पिंटू कुमार सिंह अपने पुत्र शुभम कुमार उम्र 19 वर्ष को थाना पर ले कर आए और आवेदन दिए कि उनका बेटा शुभम गलत संगत में आकर प्रतिदिन मारपीट और गाली गलौज करता है. जिसके कारण वह काफी परेशान हो गए हैं. आवेदन देने के पश्चात आवेदक पिंटू कुमार सिंह अपने पुत्र शुभम को थाना पर ही छोड़ कर चले गए.

जिसके उपरांत शुभम कुमार अकेला पाकर थाना भवन के कमरे में रखे हुए कंबल के चारों सिरों पर सिले हुए कपड़े के माध्यम से खिड़की के सहारे फांसी लगाने का कोशिश किया. जिसके बाद तत्काल ही कर्मियों द्वारा उसे उठाकर उचित इलाज हेतु प्राथमिक चिकित्सा केंद्र परसा ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई. मृतक का अंत्यपरीक्षण कराया जा रहा है वर्तमान में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. मृतक शुभम कुमार पूर्व में भी 02 बार आर्म्स एक्ट के कांड में जेल जा चुका है और कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर आया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *