सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में चार की मौत ; तीन शवों की नहीं हुई शिनाख्त

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में चार व्यक्ति की मौत हुई है. जिसमें 3 शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जहां एक मौत सड़क दुर्घटना में हुई है वही तीन मौतें ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत चैनपुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत मढौरा रेफरल अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत तेजपुरवा टोला चैनपुर गांव निवासी स्वर्गीय गुलाब राम के 58 वर्षीय पुत्र समिका राम के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह पैदल सड़क मार्ग ने जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

 

इस घटना की सूचना के बाद जहां परिवार वालों में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. वहीं छपरा जंक्शन पर एक ट्रेन से वृद्ध के शव को उतारा गया. मृत व्यक्ति की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है. उसे गाड़ी संख्या 14649 के साधारण बोगी से बरामद किया गया है. सूचना के बाद छपरा रेल थाना ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.


जबकि, दूसरा अज्ञात शव छपरा-सोनपुर रेल खंड स्थित शीतलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 के समीप रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है. सूचना के बाद रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया लेकिन समाचार प्रेषण तक पहचान नहीं होने के कारण शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद सुरक्षित रखा गया है. मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताइ जा रही है. जबकि तीसरा शव भी रेलवे से ही बरामद किया गया है. जिसे रेल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर स्थल भेजा गया, जहां पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया. इस प्रकार तीन अज्ञात शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद सदर अस्पताल में पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *