डकैती कांड का वांछित अपराधी किया गया गिरफ्तार ; कई मामलों में पीछे लगी थी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के अमनौर थाना पुलिस टीम ने छापेमारी कर डकैती कांड के वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरौल गांव निवासी रोहित कुमार बताया गया है. वह अमनौर थाना के कई कांडों में वांछित है. उसके खिलाफ सिर्फ अमनौर थाना में डकैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बता दें कि रोहित कुमार पर अमनौर थाना में चार अलग-अलग कांडों में मामला दर्ज है. पुलिस उसकी तलाश काफी दिनों से कर रही थी. वहीं गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है.

Add

वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है. लोगों का मानना है कि पुलिस की सक्रियता से अपराधियों की नकेल कसी जा रही है और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बन रहा है. इस मामले में अमनौर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से रोहित कुमार की तलाश थी. पुलिस टीम की सक्रियता से आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अब उसे आगे की कार्रवाई के लिए छपरा जेल भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *