विद्युत स्पर्शाघात से अचेत एक किशोर की अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत ; परिवार में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुना टोला गांव में करंट लगने से एक किशोर अचेत हो गया, जिसकी मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत किशोर शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुना टोला गांव निवासी शत्रुघ्न राय का 17 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार बताया जाता है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि वह घर के समीप ट्रांसफार्मर के पास गाड़ी धो रहा था कि तभी विद्युत पोल में करंट प्रवाहित हुआ जिसके बाद वह उसकी चपेट में आ गया.

जिससे वह वहीं अचेत होकर गिर पड़ा जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि वह अहमदाबाद में रहकर जूट का काम करता था और दो महीने पूर्व अहमदाबाद से गांव आया था. वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *