पठान कोट बॉर्डर पर तैनात सारण के आर्मी जवान हुए शहीद ; गांव में शोक की लहर

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दरियापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनवारीपुर गांव निवासी जयनाथ राय के 32 वर्षीय पुत्र रवितोष कुमार के बॉर्डर पर शहीद होने की सूचना मिलते ही परिजन सहित आस-पड़ोस में कोहराम मच गया. हालांकि जवान की मौत संदिग्ध मानी जा रही है. बता दें कि रवितोष कुमार वर्ष 2011 में आर्मी में भर्ती हुए थे. उनके पिता भी फौज से ही सेवा निवृत होकर घर पर रहते हैं. जवान के विषय में चर्चा है कि वह पठानकोट स्थित बोर्डर पर तैनात थे.जहां से संदिग्ध स्थिति में उसका शव विभाग के साथियों द्वारा बरामद किया गया था.

Add

मृत जवान के परिजन को बीती रात्रि दो बजे सूचना दी प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही परिजनो में रोना-पीटना लग गया. जिसको सुन आस पास के सैकड़ों महिला-पुरुष उनके घर के बाहर एकत्रित हो गए. वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया. बताया जा रहा है कि वह अपने पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर घर आये थे. जहां इलाज कराने के बाद पिता के स्वस्थ्य होने पर 15 दिन पूर्व ही घर से अपने कार्य स्थल पर गये थे.

वह अपनी पत्नी गुड़िया देवी व दो पुत्री और एक पुत्र के साथ पठानकोट में ही रहते थे. उनके मृत्यु का समाचार मिलते ही पिता और परिवार के अन्य सदस्य पठान कोट के लिए रवाना हो गए हैं. वही जवान की मां रामपति देवी सहित अन्य परिवार के सदस्य का रो-रो कर हाल बेहाल है. जवान की मौत कैसे हुई यह अब तक स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा है. शव आने के बाद ही सबकुछ पता चल पाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *