सारण में खुलेगा ज्यूडिशल एकेडमी ; न्यायाधीशों की टीम ने किया भवन हेतु स्थलीय निरीक्षण

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK- सारण जिले में ज्यूडिशल एकेडमी खुलने की राह आसान होती नजर जा रही है. आगर जिले में ज्यूडिशल एकेडमी खुलता है तो यह सारण जिले को न्यायिक मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाएगा. ज्यूडिशल एकेडमी खोले जाने को लेकर आज पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की टीम एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष द्वारा संयुक्त रूप से जिले के दिघवारा प्रखंड अंतर्गत भूमि के चयन हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया. वहीं सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया.

Add

बता दें कि सारण जिले में ज्यूडिशल अकैडमी खोले जाने को लेकर काफी दिनों से मांग उठती रही है आगर जिले में ज्यूडिशल अकैडमी का शुभारंभ किया जाता है तो निश्चित तौर पर यह सारण जिले के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा और न्यायिक मानचित्र पर सारण एक अलग पहचान छोड़ेगा. इस ज्यूडिशल एकेडमी में न्यायाधीशों के साथ मास्टर ट्रेनर भी उपलब्ध रहेंगे, जो कि नवनियुक्त जज, सरकारी अधिवक्ता एवं विभागीय कामकाज से संबंधित पदाधिकारी व ज्यूडिशल पदाधिकारी को गुणवत्तापूर्ण क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण देगा. ज्यूडिशल एकेडमी के द्वारा सामाजिक विषयों एवं विशेष कानून पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिससे निश्चित तौर पर न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी और काफी सुधार भी होगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *