पति-पत्नी के बीच दीवार बन रहे आशिक को परिवार वालों ने मौत के घाट उतारा

0 minutes, 1 second Read

MOTIHARI DESK –  बिहार के मोतिहारी में पति-पत्नी के बीच दीवार बन रहे आशिक को परिवार वालों ने मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद उसकी हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया. लेकिन पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर दिया. इस प्रेम कहानी में प्रेमी की खौफनाक हत्या हुई है. पुलिस को चार चक्का वाहन से शव को बरामद किया था। हैरत की बात यह है कि आरोपी ने शख्स की हत्या कर उसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर दिया है. घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र स्थित कॉलेज के पीछे की है,शिवहर में एक बाहुबली नेता रामबाबू सिंह के यहां दो ड्राइवर नौकरी करता था. एक मृतक संजीव सहनी तो दूसरा सीतामढ़ी जिला निवासी सिकंदर राय.

Add

मृतक संजीव सहनी और सिकंदर एक साथ नौकरी करने के कारण दोस्त बन गये थे. इस वजह से संजीव सहनी का सिकंदर राय के घर आना जाना शुरू हो गया. इसी बीच मृतक संजीव सहनी को सिकंदर राय की पत्नी शैल देवी से प्यार हो गया. अब संजीव सहनी और शैल देवी एक दूसरे से छुप-छुप कर मिलने लगे. इसी बीच संजीव सहनी शैल देवी के मायका घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रजवाड़ा में उसके मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने रजवाड़ा पहुंच गया. जहां शैल देवी के साथ वह गलत संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. यह बात शैल देवी के मायके वालों को रास नहीं आया और शैल देवी के पति सिकंदर राय, उसके साढ़ू रंजन कुमार और भतीजा सुमित कुमार ने मिलकर संजीव सहनी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया.

संजीव सहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए सभी ने मिलकर मृतक संजीव सहनी के गाड़ी में ही शव को रखकर मामले को दुर्घटना दिखाने के लिए एक पेड़ से टकरा दिया. पुलिस ने हत्या में शामिल महिला, बहनोई और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में घोड़ासहन थाना के थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान से पूरे मामले का भेद खुला है. घटना में शामिल प्रेमिका शैल देवी उसके पति सिकंदर राय, उसके जीजा रंजन कुमार और भतीजा सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *