घूसखोर आवास सहायक को निगरानी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK –  बिहार के गया जिले के इमामगंज प्रखंड में निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है. निगरानी विभाग की टीम ने इमामगंज प्रखंड के मल्हारी पंचायत के आवास सहायक रजनीकांत कुमार राय को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आवास योजना के तहत लाभार्थियों से पैसे की मांग की आवास सहायक के द्वारा की जा रही थी और बड़े पैमाने पर वसूली भी हो रही थी. बताया जा रहा है कि आवास सहायक के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर रंजीत यादव और अमित यादव नाम के दो ग्रामीणों ने निगरानी विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी.

Add

शिकायत दर्ज करने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और आवास सहायक को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया. वैसे अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आवास सहायक कितनी रकम की मांग कर रहा था और कितनी राशि के साथ उसकी गिरफ्तारी हुई है. वहीं, रिश्वतखोर आवास सहायक की गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी रजनीकांत कुमार राय को लेकर इमामगंज से रवाना हो गई है. निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

निगरानी की कार्रवाई के बाद हड़कंप

ग्रामीणों के अनुसार इंदिरा आवास योजना के तहत लाभार्थियों को समय पर राशि नहीं मिलने और भ्रष्टाचार की शिकायतें पहले भी आती रही हैं. रिश्वतखोर अफसर के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जरूरी है. वहीं इस कार्रवाई के बाद हड़कंप का माहौल देखा गया. निगरानी की कार्रवाई काफी देर तक चली. वहीं कार्रवाई में शामिल निगरानी के अफसर ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. कहा कि इस संबंध में बाद में जानकारी दी जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *