बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेता को गोलियों से भून डाला

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – बिहार के गया में हत्या की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीती रात गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में जदयू नेता को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना जिले के बेलागंज थाना अंतर्गत चूड़िहारा गांव की है. जहां अपराधियों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया. वहीं, गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चूड़ीहारा गांव के रहने वाले महेश मिश्रा बीती रात एक भोज में शामिल होने गए थे. भोज खाने के बाद वह अपने घर चूड़ीहारा को लौट रहे थे. वह चूड़ीहारा स्थित अपने मकान से चंद मीटर की दूरी पर ही रहे थे कि अपराधियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी. अपराधियों की गोली जेडीयू नेता महेश मिश्रा को लगी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

मृतक महेश मिश्रा जेडीयू के बेलागंज प्रखंड उपाध्यक्ष के साथ-साथ चिराला पंचायत के हुए उप मुखिया भी थे. वहीं, घटना की जानकारी के बाद गया एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया. सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में विधि व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह समेत टेक्निकल सेल और एफएसएल की टीम को शामिल किया गया. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. पुलिस की कार्रवाई में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है, जिनकी संलिप्तता हत्या की इस वारदात में बताई जाती है. गिरफ्तार लोगों में कामता मिश्रा, सुधीर मिश्रा और रणधीर मिश्रा शामिल हैं. ये सभी चूड़ीहारा बीघा थाना बेलागंज जिला गया के निवासी बताए जाते हैं.

Add

क्या बोले डीएसपी

इस मामले में डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पुलिस के मुताबिक घटना का कारण पुरानी रंजिश है. वहीं, जानकारी के अनुसार महेश मिश्रा के साथ कुछ लोगों के साथ पंचायत चुनावी को लेकर रंजिश चल रही थी. इसी वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है.महेश मिश्रा नाम के व्यक्ति की बीती रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकारी है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *