दिनदहाड़े हथियार के बल पर आभूषण दुकान से 30 लाख के आभूषण की लूट ; SIT गठित

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – बिहार में अपराधी बेलगाम हो चले हैं. जब जहां चाहे हत्या लूट और डकैती जैसे संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आया है. जहां, गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स दुकान में दो बाइक पर सवार 4 की संख्या में पहुंचे बेख़ौफ़ हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट पुलिस, सदर SDPO प्रांजल भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये हैं. इस मामले में सोनी ज्वेलर्स के संचालक सुनील कुमार का कहना है कि वे अपनी दुकान पर बैठे थे. तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधी पहुंचे.

हथियार का भय दिखा कर दुकान में रखे करीब 25 से 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, इस मामले में सदर SDPO प्रांजल ने बताया कि कुचायकोट के सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स में चार अपरधियों ने लूट की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है. बहुत ही जल्द अपरधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *