अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत उपचार के दौरान सदर अस्पताल में हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के ननकर गांव निवासी जगजीवन राम के 25 वर्षीय पुत्र गोविंदा कुमार की के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बाइक से छपरा आ रहा था, उसी बीच गड़खा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

 

जिसके कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान इसकी मौत हुई है. वहीं सूचना मिलते ही परिवार वाले भागे-भागे अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना के बाद गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद पूरे घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *