नाला की सफाई के नाम पर नाला और स्लैप की हो रही तोड़ाई ; मोहल्ले वासियों में आक्रोश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा नगर निगम द्वारा नाला की सफाई के नाम पर नाला और उस पर लगे स्लैप की भी तोड़ाई कर दी जा रही है. जिसके कारण मोहल्ले वासियों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. यह हाल नगर निगम क्षेत्र के किसी एक मोहल्ले की नहीं है, बल्कि अनेक मोहल्लों में नाला की सफाई के दौरान नाला और उस पर लगे स्लैप टूट रहे हैं. आज छपरा शहर के गुदरी बाजार वार्ड संख्या-8 में नाला सफाई के दौरान जेसीबी मशीन चालक की लापरवाही के कारण नाला व स्लैप ही टूट गया. ऐसी स्थिति में लोगों का आक्रोश भी लाजमी है.

नगर निगम का छोटा जेसीबी मशीन सफाई के लिए शहर के गुदरी बाजार वार्ड नंबर-8 पहुंचा था, जहां नाला की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन चालक की लापरवाही के कारण एक साइड का नाला ही ध्वस्त हो गया. जिसके बाद इस मामले में गृह स्वामी शंभू शर्मा के द्वारा सफाई कर्मियों पर आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा जानबूझकर उनके घर के बाहर के नाला को तोड़ा गया है. जबकि उनके द्वारा उस जर्जर नाले का निर्माण अपने खर्चे पर करवाया गया था. बता दें कि नगर निगम के द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से सफाई का कार्य कराया जा रहा है. वहीं सफाई के दौरान कहीं नाला तो कहीं स्लैप भी टूट रहे हैं.

जबकि शहर के अनेक मोहल्ले में नाला का स्लैप पहले से ही गायब है. ऐसी स्थिति में खुले नाले जहां दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं, वहीं सफाई के दौरान स्लैप के टूटने से समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है. नाला खुला होने के कारण शहर का काफी कचरा खुले नाले में जाकर नाला को भी जाम कर रहा है. लेकिन नगर निगम का ध्यानु पर बिल्कुल ही नहीं जा पा रहा है. जिसके कारण आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *