युवा ब्राह्मण चेतना मंच ने मनाई भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  युवा ब्राह्मण चेतना मंच ने भारत रत्न महामना पं मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं अटल बिहारी वाजपेई जयंती शाह बनवारी लाल पोखर परिसर स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में मनाई. उक्त अवसर पर चेतना मंच के सदस्यों ने कहा कि महामना मालवीय को अपना आदर्श मानते हुए संस्कार संस्कृति और संस्कृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करता है. सैकड़ो की संख्या में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि 25 दिसंबर की शुभ घड़ी में दोनो महामानव ने भारत की धरती पर आकर राष्ट्र को आजादी और प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य किया है. महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने जहां एक छत के नीचे भारत की सभी शिक्षा पद्धति एवं चिकित्सा पद्धति के रूप में वी एच यू काशी बनारस में उपलब्ध कराई. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने नैतिकता की राजनीतिक, वंशवाद को समाप्त कर 36 क्षेत्रीय दलों के मिलकर सरकार बनाई. राजनीतिक रूप में कीर्तिमान स्थापित किया.

उन्हीं के कार्यकाल से गठबंधन की सरकार चलने लगी. जयंती के अवसर पर हम अपने पूर्वजों को याद कर उनके बताएं मार्ग पर चलकर राष्ट्र को मजबूती प्रदान करेंगे. कार्यक्रम के दौरान रोटी बैंक छपरा के संस्थापक पंडित रवि शंकर उपाध्याय को महामना सम्मान से सम्मानित किया गया. महामना सम्मान जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ने अंग वस्त्र मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. वहीं अध्यक्ष अरुण पुरोहित एवं राष्ट्रीय संयोजक सुभाष पांडे ने भारतरत्न महामना पं0 मदन मोहन मालवीय की जयन्ती पर उनके व्यक्तित्व प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि वह स्वतंत्रता सग्राम से जुड़ी कांग्रेस के तीन बार अध्यक्ष रहें और 25 वर्ष की आयु में कलकत्ता में कांग्रेस के अधिवेशन में उन्होंने ने जो भाषण दिया उससे वहां लोग बहुत प्रभावित हुए. कलकत्ता के अधिवेशन के दौरान मालवीय की मुलाकात कालाकाकर के राजा रामपाल सिंह से हुई. राजा रामपाल सिंह उनसे प्रभावित थे, वह हिन्दुस्थान नामक पात्रिका निकालते थे, जिसका सम्पादन मालवीय ने भी किया.

इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर सुभाष पांडे, मुख्य अतिथि आचार्य पंडित मधुसूदन दुबे, आचार्य संगीतज्ञ पंडित राम प्रकाश मिश्रा, आचार्य चंद्रभान त्रिपाठी, ब्राह्मण महासभा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, आचार्य रंगनाथ तिवारी, पंडित अंजनी कुमार, अनिल कुमार मिश्रा उर्फ दीपू मिश्रा, ब्राह्मण महासभा के प्रमंडलीय प्रभारी आचार्य हरे राम शास्त्री, कार्यक्रम प्रभारी शशि प्रकाश मिश्रा, युवा ब्राह्मण चेतना मंच के जिला अध्यक्ष पुरोहित धर्म प्रचारक समाजसेवी लालितेश्वर नाथ तिवारी, संजय मिश्रा, कन्हैया किशोर तिवारी, संतोष मिश्रा, धर्मनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी धन कुमार तिवारी, मानस मधुकर संदीपाचार्य ममता मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *