चार पहिया वाहन व बाईक की टक्कर के बाद पहुंची पुलिस तो वाहन से बरामद किया गया 180.750 ली० विदेशी शराब ; एक कारोबारी को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के तरैया-मशरक मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहन एवं बाइक की टक्कर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम तो चार पहिया वाहन से विदेशी शराब निकाला. जिसके बाद कारोबारी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देशन में पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में तरैया थाना को ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तरैया-मशरक रोड के पास एक सफेद रंग की चार पहिया वाहन, स्कूटी सवार व्यक्ति को धक्का मार दिया है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरैया-मशरक रोड के पास पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.

घटनास्थल के निरीक्षण के क्रम में उक्त चार पहिया वाहन से 180.750 ली० विदेशी शराब जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार कारोबारी वाहन चालक वैशाली जिला के हाजीपुर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव निवासी विकास कुमार राय बताया गया है. इस संदर्भ में तरैया थाना कांड सं0-467/24 दर्ज किया गया है. वहीं इस कांड में संलिप्त शराब तस्करों / कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. टीम में तरैया थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० आशुतोष सिंह, स०अ०नि० दिनेश कु० यादव एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *