अगर रिजर्वेशन नहीं हो तो परेशान नहीं हों ; रेलवे ने 14 जोड़ी गाड़ियों में लगाए 32 अनारक्षित कोच

0 minutes, 11 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये तथा अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिये सुविधा सुनिश्चित करने हेतु पूर्वोवाराणसी मंडल की 14 जोड़ी ट्रेनों में 32 अनारक्षित साधारण श्रेणी के कोच बढ़ाये गये हैं. फलस्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों- 15054/15053 लखनऊ जं-छपरा-लखनऊ जं एक्सप्रेस, 15083/15084 छपरा-फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस, 15115/15116 छपरा-दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस, 22531/22532 छपरा-मथुरा जं-छपरा एक्सप्रेस, 12559/12560 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12581/12582 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस,

Add

15127/15128 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, 22536/22535 बनारस-रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस, 22581/22582 बलिया-नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस, 15119/15120 बनारस-देहरादून-बनारस एक्सप्रेस, 15008/15007 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15018/15017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15097/15098 भागलपुर-जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, 15003/15004 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस तथा 15050/15049 गोरखपुर-कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच बढ़ाये गये हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *