आर्केस्ट्रा से नाबालिग नर्तकी को मुक्त कराकर संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; जिले में चल रहा लगातार अभियान

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –     सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिला पुलिस लगातार ऑर्केस्ट्रा ग्रुप पर छापेमारी कर नाबालिक लड़कियों को मुक्त करा रहा है. इसी क्रम में जनताबाजार थानान्तर्गत 01 नाबालिग लड़की को मुक्त कराकर ऑर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि जनताबाजार थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विनाका आर्केस्ट्रा के संचालक लहलादपुर हाईस्कूल के पीछे अपने घर में 01 नाबालिक लड़की को कैद कर के रखा है. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा संचालक के घर को विधिवत घेराबन्दी कर छापामारी किया गया तो छापामारी के क्रम में उक्त नाबालिग लड़की को बरामद कर ऑर्केस्ट्रा संचालक बनियापुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी राजेश महतो को गिरफ्तार किया गया.

उस दौरान नाबालिग लड़की के द्वारा बताया गया कि पैसे का लालच देकर व जोर जबरदस्ती कर उसे ऑर्केस्ट्रा में कार्य करवाया जाता था. इस संदर्भ में जनताबाजार थाना कांड सं0-270/24 बी०एन०एस० एवं 8 पोक्सो अधि० एवं 75/79 जे०जे० अधिनियम एवं एवं 16/17/18 बंधुआ मजदुर प्रथा अधिनियम-1976 दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. छापामारी दल में जनता बाजार थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० टुनटुन कुमार, स०अ०नि० पप्पु कु० झा एवं जनताबाजार थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. बता दें कि एसपी के निर्देश पर जिले में लगातार ऑर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से नाबालिक लड़कियों को मुक्त कराया जा रहा है. इससे चार दिन पूर्व भी जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्रवाई में 30 नाबालिक लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से मुक्त कराकर सात ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *