सड़क हादसे में कार सवार एक पुलिसकर्मी सहित दो व्यक्ति की मौके पर मौत; एक डॉक्टर समेत दो पीएमसीएच रेफर

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA/ SIWAN / ARRAH DESK –  छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित दाउदपुर थाना अंतर्गत हुए भीषण सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो व्यक्ति की मौत मौके पर हुई है. वही कार सवार एक चिकित्सक समेत दो लोगों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृतकों में एक व्यक्ति की पहचान आरा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घोड़देई गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद के पुत्र कौशल कुमार प्रसाद के रूप में की गई है. वहीं दूसरे शव की शिनाख्त सिवान जिला के आंदर गांव निवासी परमेश्वर प्रसाद के रूप में की गई है, जो कि कार चालक बताया जा रहा है. इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायलों में एक चिकित्सक भी शामिल है. जो कि छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मरई राम का पुत्र डॉक्टर अमितेश कुमार बताये गये हैं. वहीं दूसरा घायल व्यक्ति रोहतास जिला के तेतरी नगर निवासी श्याम नारायण तिवारी का पुत्र संतोष कुमार तिवारी बताया गया है, जो कि पुलिसकर्मी ही बताया जा रहा है.

Add

कार पर सिवान सदर अस्पताल का लगा है बोर्ड

बताया जा रहा है कि सिवान सदर अस्पताल का बोर्ड लगी कार छपरा से सिवान जाने के क्रम में दाउदपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई. जिसके कारण कार के परखच्चे उड़ गए. वही कार सवार चालक एवं एक पुलिसकर्मी की मौके पर हो गई है. जबकि दो लोगों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. जिसमें गंभीर स्थिति में रेफर डॉक्टर अमितेश कुमार आंदर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बताये जा रहे हैं.

सोनपुर मेला देखकर जाने के दौरान देर रात हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि आंदर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमितेश वहां पर पदास्थापित दो पुलिसकर्मी और चालक के साथ सोनपुर मेला गये थे. जहां से देर रात्रि वापस लौटने के दौरान छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई और यह हादसा हुआ है. जिसमें दो लोगों की मौत हुई है. बता दें के बीते दो रोज पहले भी सोनपुर मेला घूमने जाने के दौरान छपरा-सोनपुर मुख्य मार्ग पर कार दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत मौके पर हुई थी, जबकि दो लोगों को पटना रेफर किया गया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *