एक देसी कट्टा व एक देसी सिक्सर के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के सहाजितपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सहाजितपुर थाना को एक फोटो प्राप्त हुआ जिसमें एक लड़का हथियार के साथ मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ है, जिसकी पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मानोपाली पहुंचकर सोनू कुमार के घर छापामारी किया गया तो उसके परिजन के द्वारा बताया गया कि वह लड़का पलानी में है. तत्पश्चात बताये गये पलानी में छापामारी किया गया.

छापामारी के क्रम में 01 देसी कट्टा, 01 देशी सिक्सर, 02 मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल एवं 01 चाकू बरामद कर उसके साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा जब्त सामानों के बारे में पूछा गया तो उसके द्वारा कोई संतोषजनक जबाव नही दिया गया. वहीं जब्त मोटरसाइकिल के सत्यापन उपरांत ज्ञात हुआ कि 01 मोटरसाइकिल चोरी का है. जिस संबंध में भगवानबाजार थाना कांड स०- 573/22 दर्ज है.

इस संदर्भ में सहाजितपुर थाना कांड सं0-171/24 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मानोपाली गांव निवासी सोनू कुमार राम एवं जनता बाजार थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी सूरज कुमार राम शामिल हैं. जिनके पास से 01 देसी कट्टा, 01 देशी सिक्सर, 02 मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल एवं 01 चाकू बरामद किया गया है. जिसमें एक मोटरसाइकिल चोरी की है. छापामारी टीम में सहाजितपुर थानाध्य पु०अ०नि० जितमोहन कुमार, स०अ०नि० दीपक कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *