व्यवसायी की फंदे से लटकी मिली लाश ; बाजार के लोगों ने कहा घर पर गए थे खाना खाने

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर मोहल्ला में एक व्यवसायी की लाश उसके घर में फंदे से लटकती पायी गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के उत्तर मोहल्ला निवासी रामेश्वर प्रसाद के पुत्र संतोष प्रसाद के रूप में की गई है. बताया जाता है कि उक्त व्यवसायी संतोष प्रसाद प्रतिदिन की भांति अपनी बाजार रोड स्थित दुकान पर गए थे. करीब दोपहर के ढाई बजे वह दुकान से खाना खाने घर आए और दूसरी मंजिल पर करकटनुमा कमरे में बांस की बल्ली में रस्सी लगाकर नीचे कुर्सी के सहारे लटक कर जान दे दी.

Add

घटना के बाद मौके पर पहुंची मीरगंज थाना की सब इंस्पेक्टर नेहा कुमारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिया सदर अस्पताल भेज दिया है. सब इंस्पेक्टर नेहा कुमारी ने बताया कि व्यवसायी के गले पर दाग है. सुसाइड या हत्या पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. हत्या पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि मृत व्यवसायी की बाजार रोड में एक चप्पल की दुकान है. चप्पल व्यवसायी संतोष प्रसाद की सुसाइड के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. रामेश्वर प्रसाद के दो पुत्रों में संतोष बड़े थे जो अपनी जीविका दुकान चला कर करते थे. इनका छोटा भाई अपनी मां के साथ रहता है. दोनों भाइयों में कई सालों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. विवाद को लेकर ही संतोष ने पांच साल पहले जहरीला पदार्थ खाकर जाने देने की कोशिश की थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह काफी मिलनसार स्वभाव के थे. इधर, मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *