सारण में अलग-अलग हादसों में दो महिला समेत चार व्यक्ति की हुई मौत ; मचा कोहराम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्र में आज सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला समेत चार व्यक्ति की मौत हुई है. पहली घटना जिले के परसा-सीतलपुर पथ स्थित मानचित्वा पुल के पास घटी, जहां अनियंत्रित होकर फोर व्हीलर के खाई में गिर जाने से मौके पर ही एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल है. अमित को में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला अंतर्गत पनवेल थाना क्षेत्र के असर्ली खुर्द गांव निवासी अकील अहमद की 21 वर्षीय पुत्री फिजा बानो समस्तीपुर जिला के कर्पूरी थाना अंतर्गत रुप नारायणपुर बेला गांव निवासी रामबाबू राम का 21 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार राम शामिल है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन लोग कार से सवार होकर जा रहे थे, उसी बीच परसा-सीतलपुर पथ स्थित मानचित्वा पुल के पास अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई जिससे दोनों की मौत मौके पर हो गई. वहीं अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया.

Add

जबकि दूसरी घटना में, छपरा-सोनपुर मुख्य मार्ग पर नया गांव थाना अंतर्गत बहेरवा गांछी स्थित फोरलेन पर किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के बहेरवा गाछी गांव निवासी स्वर्गीय जगन्नाथ साहनी की 72 वर्षीय पत्नी रामेश्वरी देवी के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान किसी अनियंत्रित वाहन ने इसे रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौत हुई है.

वहीं, तीसरी घटना में मकेर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के मकेर थानांतर्गत हैजलपुर गांव निवासी स्वर्गीय कपिल साह के 25 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई. इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को लगी, परिवार में रोना-पीटना लग गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *