लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का खुलासा ; कॉल सेंटर के अधिकारियों सहित 33 युवक-युवतियों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK – लोन देने के नाम पर कॉल सेंटर खोलकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का गया साइबर थाना ने भंडाफोड़ किया है. प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए गया साइबर डीएसपी साक्षी राय ने बताया कि जिले के साइबर पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. गया शहर के पॉश इलाका सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज के समीप इलाहाबाद बैंक के उपर पैनल सॉल्यूशन कम कॉल सेंटर में छापेमारी की. उस दौरान साइबर क्राइम से जुड़े कोतवाली थाना क्षेत्र के तेल बिगहा निवासी कंपनी के सीईओ निशांत कुमार और सीईओ नवादा जिले के इमामबड़ा निवासी कंपनी के सीईओ मोहित कुमार और मैनेजर अनीशा कश्यप सहित 33 युवक, युवतियों को गिरफ्तार किया हैं.

इस मामले को लेकर साइबर थाना के डीएसपी साक्षी राय ने बताया कि कर्मचारियों के पास से 33 मोबाइल 33 सिम और तीन लैपटॉप बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया की पैनल सॉल्यूशन कम कॉल सेंटर 3 वर्षों से कॉल कर लाखों की ठगी कर रहे थे. साइबर थाना के डीएसपी ने बताया कि कॉल सेंटर के नाम पर युवक युवतियां एप्स के माध्यम से कॉल कर लोगों से संपर्क कर लोन देने का नाम पर ट्रैप कर ठगी कर रहे थे. लोन देने के नाम पर किसी से लाख तो किसी से 3 लाख लेकर लोन आगे नहीं देते थे. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *