पर्यवेक्षण गृह का डीएम ने निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश ; बीते दिन राज्य बाल संरक्षण इकाई के सदस्य ने निरीक्षण के उपरांत जताई थी चिंता

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का आज सारण जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई तथा स्किल के विकास हेतु उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया. साथ ही उक्त गृह में संचालित सीसीटीवी कैमरों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने के साथ साथ अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए. ताकि, पर्यवेक्षण गृह के बच्चे उक्त गृहों से निकलकर समाज में अपनी अच्छी पहचान बना सकें तथा गृह के बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा सके.

Add

निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों का रख रखाव सही ढंग से पाया गया. साथ ही उक्त गृह में रह रहे सभी संबंधित बच्चों को कानूनी सलाहकार की सुविधा प्रदान करने हेतु अधीक्षक के स्तर से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे.

विदित हो कि बीते दिन राज्य बाल संरक्षण इकाई के सदस्य डॉ हुलेश मांझी के द्वारा भी पर्यवेक्षण गृह, दत्तक केंद्र एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का निरीक्षण कर असंतुष्टि व्यक्त किया गया था. उन्होंने कहा था कि पर्यवेक्षण गृह/ रिमांड होम की स्थिति काफी दयनीय है, बिल्डिंग की स्थिति जर्जर है, छत से पानी चू रहा है. यहां पूरी तरह अव्यवस्था का आलम है. जिसको लेकर आज जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *