एटीएम क्लोनिंग कर ठगी करने वाले गिरोह का किया गया भंडाफोड़ ; चार बदमाशों को सारण पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने एटीएम क्लोनिंग कर रुपयों की ठगी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने थाना क्षेत्र परिभ्रमण के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नगर थानांतर्गत राजेन्द्र सरोवर के पास बैठकर कुछ व्यक्ति एटीएम से गलत तरीका से पैसा निकासी की योजना बना रहे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र सरोवर पहुंचकर छापामारी किया गया तो छापामारी कर 04 व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. पूछताछ एवं तलाशी के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति के मोबाइल से एटीएम क्लोनिंग कर पैसे कि निकासी एवं एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करने का विडियो तथा फोटो प्राप्त हुआ.

Add

वहीं उनके द्वारा एटीएम से गलत तरीके से पैसे निकासी की बात स्वीकारी गयी एवं बताया गया कि इन लोगों का एक गिरोह है जो एटीएम से विभिन्न तरीके से रूपये निकालने का प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं और एटीएम के आसपास रहते हैं तथा भोले-भाले लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे की निकासी कर लेते हैं. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या-695/24 दर्ज कर गिरफ्तार चारों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. वहीं कांड में संलिप्तों के विरूद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं.

गिरफ्तार बदमाशों में शहर के नगर थाना अंतर्गत कचहरी स्टेशन मोहल्ला निवासी राजीव कुमार राम, मौना चौक मोहल्ला निवासी अभिषेक कुमार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव निवासी रवि कुमार राय एवं अनुपम शुक्ला शामिल है. जिनके खिलाफ भगवान बाजार थाना, नगर थाना, सरैया थाना, फुलवरिया थाना, मढ़ौरा थाना एवं रेल थाना सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 राजकिशोर सिंह, नगर थानाध्यक्ष सह पु०नि० संजीव कुमार, आसूचना इकाई से पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2, पु०अ०नि० साकेत बिहारी, पु०अ०नि० अंकित कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *