अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो व्यक्ति की मौत

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. पहली घटना में जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत हंसराजपुर कला स्थित nh-331 पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछरी हंसराजपुर गांव निवासी फुलेना साह की 60 वर्ष की पत्नी सूर्यमुंना देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सड़क मार्ग से जा रही थी तभी अनियंत्रित वाहन ने उसे रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची बनियापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां देर संध्या शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Add

वहीं, दूसरी घटना में बीते दिनों हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत पटना में उपचार के दौरान हुई है. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले शव लेकर छपरा पहुंचे, जहां पुलिस नसों का पोस्टमार्टम सदस्य ताल में करने के बाद परिवार वालों को छोड़ दिया है मृतक की पहचान छपरा शहर के मुख्य स्थल थाना अंतर्गत मीरा मुसहरी गांव निवासी दीनानाथ जी के 18 वर्षीय पुत्र मिती कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिती बीते 23 नवंबर को टेंपो से मशरक गया था, जहां सड़क पर किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था.

जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसके बाद और आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. परिजन उसका उपचार पटना के निजी अस्पताल में करवा रहे थे. आज दोपहर उसकी मौत के बाद परिवार वाले शव लेकर छपरा पहुंचे जहां सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *