रात में बालू घाटों पर बड़ी छापेमारी ; 15 लाख सीएफटी बालू जब्त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही गांव के सामने गंगा घाट पर जिला खनिज पदाधिकारी लालबिहारी प्रसाद के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे  15 लाख सीएफटी बालु जब्त किया गया है  साथ ही आठ बालु व्यवसायियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.छापेमारी शनिवार देर रात जिला खनिज पदाधिकारी लाल बिहारी प्रसाद के नेतृत्व मे की गयी जिसमे एसडीपीओ , एसडीओ एवं डोरीगंज थाना की पुलिस शामिल थी.

Add

छापेमारी मे चार बालु लदें ट्रक को जब्त किया गया है साथ ही मौके से एक चालक दरभंगा निवासी सुमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य चालक सिंगही निवासी  मिथलेश कुमार, सामंत कुमार, डुमरी निवासी अंकित कुमार,  झौवा ढ़ाला ननिवासी प्रेम मकुमार, सिंगही गाँव निवासी सुबोध कुमार मौके से फरार हो गए जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वही आठ बालु व्यवसायियों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसमे बाजितपुर निवासी विशाल कुमार, सिंगही निवासी इन्द्रजीत राय, अजय राय, शशि राय ,मुकलेष राय, रंजन राय, गुड्डु राय एवं संतोष ठाकुर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *