50वीं बिहार राज्य जूनियर बालक जोनल कबड्डी चैंपियनशिप में सीवान ने सारण को 08 अंकों से हराकर विजेता होने का गौरव किया हासिल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA SIWAN –  50वीं बिहार राज्य जूनियर बालक जोनल कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन सारण जिला के गड़खा प्रखंड अंतर्गत एक विद्यालय के खेल प्रांगण में किया गया. उद्घाटन सत्र के दौरान डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, शैलेंद्र सेंगर, उज्जवल कुमार सिंह, सभापति बैठा, अरविंद सिंह, राम सिंह, के द्वारा भूमि पूजन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया, सभी आगत अतिथियों का स्वागत सचिव पंकज कश्यप, विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कल्पना छेत्री, आयोजन अध्यक्ष डॉक्टर देव कुमार सिंह, आयोजन सचिव राजेश सिंह के द्वारा अंग वस्त्र देकर किया गया.

Add

बताते चले कि बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं सारण जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली एवं मुजफ्फरपुर की टीम ने भाग लिया. प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच सारण और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया, जिसमें सारण ने मुजफ्फरपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में सिवान ने गोपालगंज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कुमार कौशलेंद्र, दीपक कुमार सिंह, शिव शंकर, नीरज तिवारी, प्रमोद कुमार, ऋषिकेश कश्यप, ऋषभ कुमार एवं ज्योति कुमार ने निभाया. फाइनल मैच सारण और सिवान के बीच खेला गया जिसमें सीवान ने सारण को 08 अंकों से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया.

पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ कल्पना क्षेत्री, मनोज वर्मा, विकी आनंद सहित सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों द्वारा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए की जा रही कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हर धन्यवाद ज्ञापित किया. साथ ही उन्होंने बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए खेलकूद द्वारा नौकरी दिए जाने की बात को दोहराया. उक्त अवसर पर ऋषिकेश कुमार, अमन कुमार, सौरभ कुमार सिंह कोच, दीपक कुमार सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित कई कबड्डी खेल प्रेमी मौजूद रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *