शौच करने खेत में गए युवक की विद्युत स्पर्शाघात से मौत ; परिवार में लगा रोना-पीटना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  खेत में शौच करने गए एक युवक की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई है. घटना जिले के परसा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुर गांव की है, जहां स्थानीय निवासी अवधेश राय का 19 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार राय खेत में शौच करने के लिए गया था, जहां टूट कर गिरे नंगे विद्युत तार में के संपर्क में आने से उसे करंट का तेज झटका लगा और जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद परसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह खेत में शौच करने के लिए गया था. जहां, टूट कर गिरे नंगे विद्युत तार में के संपर्क में आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *