आपसी विवाद में किसान के सीने में गोली दाग अपराधी फरार ; अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK –  पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत विशंभरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर अपराधियों ने किसान के सीने में गोली दाग दी, जिसके कारण उसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई है. शाम के समय खेत से वापस घर लौटने के क्रम में अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े और अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई. मृतक की पहचान गौरीचक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सतीश प्रसाद के रूप में हुई है.

Add

इस घटना की जानकारी मिलते ही गौरीचक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया. वहीं अपराधियों की तलाश की जा रही है. इस मामले में थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि आपसी विवाद का मामला सामने आ रहा है. परिवार के सदस्यों की ओर से अभी तक आवेदन नहीं मिला है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *