एएलटीएफ एवं थाना पुलिस के संयुक्त प्रयास से भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एएलटीएफ एवं थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में मुफस्सिल थाना पुलिस ने कुल- 200 ली० देसी शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि सारण एसपी के निर्देशन में सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मेहिया डिलीवरी प्वाईंट के पास दो व्यक्ति टेम्पो से अवैध देसी शराब लेकर जा रहे हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मेहिया डिलीवरी प्वाईंट पहुंचकर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया.

Add

वाहन चेकिंग के क्रम में उक्त टेम्पो को 200 ली० देसी शराब के साथ जब्त कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड सं0-693/24 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि० दर्ज किया गया. वहीं इस कांड में संलिप्त शराब तस्करों व सभी कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त भेल्दी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी ब्रजेश कुमार साह एवं वासडीह गांव निवासी चंदन कुमार यादव बताए गए हैं. जिनके पास से 200 ली० देसी शराब के साथ एक सीएनजी टम्पो बरामद किया है. छापामारी टीम में पु०नि० विशाल आनंद थानाध्यक्ष मुफ्फसिल थाना, स०अ०नि० रंजीत कुमार एवं ए०एल०टी०एफ० टीम के जवान शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *