राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत प्रमाणीकरण को लेकर राज्य स्तरीय टीम ने शीतलपुर एचडब्लयूसी का किया मूल्यांकन ; राज्य स्तर से सर्टिफाइड होने के बाद नेशनल के लिए होगा तैयार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत चयनित सारण के दिघवारा प्रखंड के शीतलपुर डीह स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का राज्य स्तरीय टीम ने मूल्यांकन किया. टीम में पटना के डीसीक्यूए डॉ स्वाति और पिरामल के राज्य प्रतिनिधि डॉ गुंजन गौरव शामिल थे. टीम के द्वारा टीकाकरण, ओपीडी, एनसीडी सेवा, ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन, एनसीडी जांच, परिवार नियोजन, 14 प्रकार की जांच, साफ सफाई आदि मानकों पर मूल्यांकन किया गया है. डॉ स्वाति और डॉ गौरव गुंजन ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) में साफ- सफाई, उपकरणों की स्थिति सहित उक्त स्वास्थ्य संस्थान में इलाज़ कराने के लिए आने वाले मरीजों को मिलने वाली उपलब्ध सुविधाओं की जांच और मरीजों की देखभाल,

इलाज के तरीके और रोगियों की संतुष्टि का मूल्यांकन करने के साथ ही मानक संचालन प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच की गई है. यहां सभी सुविधाओं को मानक के अनुरूप सुदृढ़ किया गया है. इस दौरान डीपीएम अरविन्द कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रौशन कुमार, पिरामल के प्रोग्राम लीड डॉ रविश्वर कुमार, सीफार के डीपीसी गनपत आर्यन, पीएसआई के एफपीसी राजीव श्रीवास्तव, सीएचओ विकास, बीएचएम ऋचा कुमारी, बीसीएम सुधा कुमारी बीएमएंडई अनीता कुमारी, एएनएम रजनी कुमारी समेत अन्य मौजूद थे. बता दें कि शीतलपुर डीह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 152 प्रकार का दवा, 14 प्रकार के जांच की सुविधाएं,

टीकाकरण, प्रसव पूर्व जाँच, परिवार नियोजन की सेवा, ओपीडी, संचारी रोग, गैर संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य, पीने का पानी, हर्बल गार्डन, शौचालय, अग्निश्मन यंत्र के साथ स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रहीं है. बीमारियों की जांच के लिए 14 प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है. इसमें गर्भावस्था जांच सुविधा, रूटीन यूरिन टेस्ट, ग्लूकोज टेस्ट, मलेरिया टेस्ट, एचआईवी टेस्ट, डेंगू टेस्ट, मल संदूषण के लिए वाटर टेस्टिंग, हेपेटाइटिस बी टेस्ट, फाइलेरिया टेस्ट वीडीआरएल सिफलिस टेस्ट, आयोडीन टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट, कैंसर स्क्रीनिंग, बेसिलस एएफबी मरीजों की स्पुटम कलेक्शन टेस्ट सुविधा उपलब्ध है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *