रोमांचक मुकाबले में परसा फुटबॉल ऐकेडमी, सारण ने डीएफए फुटबॉल क्लब अरवल को फ्री किक मार कर हराया

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  राजा मौर्यध्वज फुटबॉल चैलेंज के एकदिवसीय शिल्ड प्रतियोगिता मे परसा फुटबॉल ऐकेडमी, सारण ने मारी बाजी है. धार्मिक नगरी चिरान्द (डोरीगंज) के राजामौर्यध्वज फुटबॉल क्लब चैलेंज शील्ड प्रतियोगिता मे गुरुवार को मुख्य मुकाबला परसा फुटबॉल ऐकेडमी, सारण बनाम डीएफए फुटबॉल क्लब, अरवल के बीच हुआ. फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में जीत-हार के लिए अंतिम समय तक प्रयास होता रहा. लेकिन, मैच समाप्ति तक दोनो टीम बराबरी पर रहे. इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. मैच की रोमांचकता इससे भी समझी जा सकती है कि दोनों ही टीमे मध्यान्तर तक तथा मध्यांतर के बाद भी बराबरी पर रहे.

Add

मैच समाप्ति के पश्चात आयोजक मंडल द्वारा ट्राई ब्रेकर कराया गया. जिसमे परसा फुटबॉल ऐकेडमी सारण ने फ्री किक के मिले मौके का फायदा उठाते हुए अंतिम मिनट में डीएफए फुटबॉल क्लब अरवल में एक गोल दागकर यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया और शील्ड पर कब्जा जमाया. इससे पहले टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व गड़खा विधायक सुरेंद्र राम एवं विशिष्ट अतिथि राजद नेता रामबाबू प्रसाद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बॉल को किक मारकर किया. मौके पर विद्याभूषण राय, पप्पू, पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष राजेन्द्र राय, खेल प्रेमी कैप्टेन रामप्रवेश सिंह, जितेंद्र राम, माधो पासवान, मोहन पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *