वाहन जांच के दौरान मांगा गया बाइक का पेपर तो युवक का पेपर लाने के बहाने हो गया फरार ; पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

Add

CHHAPRA DESK –    सारण जिला के जलालपुर थानान्तर्गत गश्ती टीम के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोक कर उसके पेपर की मांग की गई तो पेपर लाने के बहाने वह युवक फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाना लाया तो पाया गया कि वह बाइक चोरी की है. जिसके बाद पुलिस ने बाइक चला रहे उस युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी प्रिंस कुमार पांडेय बताया गया है. बताते चलें कि वाहन चेकिंग के क्रम में गश्ती टीम के द्वारा मोटरसाईकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच व तलाशी ली जा रही थी.

उसी क्रम में 01 मोटरसाईकिल सवार 01 व्यक्ति से गाड़ी के कागजात के संबंध में पूछ-ताछ किया गया. पूछ-ताछ के दौरान मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति द्वारा बताया गया कि मोटरसाईकिल से संबंधित कागजात विशुनपुरा स्थित घर पर है तथा वह कागजात लेने घर चला गया. ड्युटी समाप्ति के उपरांत उक्त व्यक्ति ने ही मोटरसाईकिल का कागजात प्रस्तुत किया और न ही मोटरसाईकिल लेने वापस आया. तत्पश्चात मोटरसाईकिल थाना लाकर सनहा सं0-283/24 अंकित कर सुरक्षार्थ हेतु थाना परिसर में रखा गया.

तब जांच एवं प्राप्त आसूचना से ज्ञात हुआ कि उक्त मोटरसाईकिल चोरी का है, जिसे प्रिंस कुमार पाण्डेय द्वारा नंबर प्लेट बदल कर उपयोग किया जा रहा था. इस संदर्भ में जलालपुर थाना कांड सं0-257/24 दर्ज कर अभियुक्त प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. छापामारी टीम में जलालपुर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० राहुल कुमार के साथ पु०अ०नि० सुनिल कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *