30 किलोग्राम गांजा के साथ लग्जरी कार जब्त ; एक तस्कर गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला पुलिस ने जनताबाजार थानान्तर्गत हरपुर कोठी के पास से कुल 30 कि०ग्रा० गांजा जब्त कर एक लग्जरी कर को जब्त किया है. वही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि ज़िले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जनताबाजार पुलिस टीम के द्वारा हरपुर कोठी में वाहन चेकिंग किया जा रहा था.वाहन चेकिंग के क्रम में जनताबाजार के तरफ से आ रही 01 कार पुलिस चेकिंग को देख गाड़ी घुमाकर हरपुर कोठी गांव की तरफ भागने लगा,

जिसे जनताबाजार पुलिस टीम के द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति एवं गाड़ी की विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से कुल 30 कि०ग्रा० गांजा जब्त कर लिया गया. उस दौरान लग्जरी कार चालक तस्कर सिवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में जनताबाजार थाना कांड संख्या- 234/24 दर्ज किया गया है. वहीं इस धंधे में संलिप्त कारोबारियों / माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी है. छापामारी टीम में जनताबाजार थानाध्यक्ष पु०अ०नि० टुनटुन कुमार एवं जनताबाजार थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *