थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन अधिकारी निलंबित ; थाना के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर ; अवैध बालू के कारोबार में थाना पर गिरी गाज

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK — सारण जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना पर ही गाज गिरी है. सारण जिला में एसपी के द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. जिसमें डोरीगंज थाना अध्यक्ष समेत आधा दर्जन अधिकारियों को जहां निलंबित किया गया है, वही थाना के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है. इस विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए सरण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि के डोरीगंज थानान्तर्गत अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली कर परिचालन किए जाने के संबंध में प्राप्त सूचना की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 से कराई गयी.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 द्वारा अपने प्रतिवेदन में लगाये गए आरोपों की पुष्टि पाते हुए पासिंग गिरोह के साथ मिलकर डोरीगंज थाना के पदाधिकारी/कर्मी द्वारा अवैध

बालू लदे वाहनों से वसूली करवाने एवं कई वाहनों को पकड़कर वसूली उपरांत छोड़ देने का जिक्र अपने प्रतिवेदन में करते हुए दोषी पदाधिकारियों के संबंध में अंकित किया गया है.उक्त जांच प्रतिवेदन के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा डोरीगंज थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० राहुल रंजन, पु०अ०नि० तेजनारायण सिंह,पु०अ०नि० अजेस कुमार सिंह, पु०अ०नि० श्रृजन मिश्रा, पु०अ०नि० दिनदयाल राय, स०अ०नि प्रभंजन कुमार, चौकीदार सुमन मांझी सभी थाना डोरीगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही डोरीगंज थाना के शेष 12 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र वापस किया गया है

एवं उपरोक्त सभी (कुल-18) पुलिस पदाधिकारियों से 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है. इसके अलावे डोरीगंज थाना में प्रतिनियुक्त सभी सिपाही एवं अन्य कर्मियों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *